आजमगढ़। निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले प्रयास सामाजिक संगठन के सहयोग से शनिवार को गंभीररूप से घायल एक बछड़े का पशु चिकित्सकों के माध्यम से इलाज किया गया। प्रयास के इस कार्य की लोगों ने प्रशंसा किया। बेलइसा सब्जी मंडी के पास शनिवार को गंभीररूप से घायल एक बछड़ा घूम रहा था। इसके सर में गंभीर चोट थी जिसमें कीड़े पड़ गये थे। प्रयास टीम को जानकारी होने पर जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह ने बछड़े के इलाज के लिए पशु चिकित्सक डाक्टर जगदीश प्रसाद व डाक्टर प्रवीण कुमार को बुलाया। मौके पर पहुंचे डाक्टरों ने प्रयास टीम के साथ बछड़े का दवा इलाज किया। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहाकि संगठन निस्वार्थ भाव से काम करते आ रहा है और आगे भी करता रहेगा। सगठन की तरफ से अब तक चार पशुओं का इलाज किया जा चुका है। उन्होंने कहाकि सड़कों और खेतों में छुट्टा घुमने वाले पशुओं के लिए कोई व्यवस्था होनी चाहिए ताकि यह किसी व्यक्ति के गुस्से का शिकार न हो सके। इस अवसर पर संदीप कुमार, शम्भू दयाल सोनकर, शिवप्रसाद पाठक का योगदान सराहनीय रहा।
Blogger Comment
Facebook Comment