आजमगढ। कंधरापुर थाना क्षेत्र के आधोपट्टी गांव निवासनी एक 22 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थ्तिियों में बंद कमरे में बुधवार की सुबह फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। परिजन को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कंधरापुर थाना क्षेत्र के आधोपट्टी गांव निवासनी प्रियंका पुत्री मनोज यादव बीएड की तैयारी कर रही थी। बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में प्रियंका ने बंद कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। परिजन को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मृतका के दो भाई व एक बहन है।
Blogger Comment
Facebook Comment