.

आजमगढ़ ::मुठभेड़ में 50 -50 हजार के दो इनामी बदमाश घायल,कांस्टेबल को भी लगी गोली


 जहानगंज गैस एजेंसी से लूटे गए सवा लाख रुपये बरामद,लूट की कई घटनाओं का होगा पर्दाफाश   

आजमगढ़ : शनिवार की सुबह जहानागंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से 50 -50 हजार के दो इनामी बदमाश घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक सिपाही को भी गोली लगी। सभी को अस्पताल ले जाया गया।
गिरफ्तार बदमाशों से 03 दिन पूर्व गैस एजेंसी से की गयी लूट का सवा लाख रुपया भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश प्रह्लाद यादव और आशीष यादव को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया जबकि दो बदमाश भागने में सफल रहे। हालाँकि इस मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से पुलिस का एक सिपाही शोभनाथ भी घायल हुआ है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एन पी सिंह ने बताया की एसपी रविशंकर छवि को मुखबीर के जरिये सूचना मिली की दो बाइक सवार चार बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फ़िराक में निकले है। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एसपी ग्रामीण ने चेकिंग अभियान शुरू करवा दिया। चेकिंग चल ही रही थी की अकबेलपुर के पास सामने से आ रहे बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया गया, इतने में बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया जिसमे पुलिस का एक सिपाही शोभनाथ बांह में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने भी जबाबी कार्रवाई की जिसमे दो बदमाश घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पकडे गए बदमाशों की पहचान बाद में प्रहलाद यादव निवासी तरवां व आशीष यादव निवासी गाजीपुर के रूप में हुई | ये आस-पास की कई लूट की घहटनाओं में शामिल थे। डीआईजी विजय भूषण ने बताया की घायल बदमाशों ने विगत 13 नवम्बर को जहानागंज के रामपुर गांव के पास रिटायर्ड एसडीएम की गैस एजेंसी से 3.41 लाख रूपये की लूट की थी। | इनके पास से पुलिस ने लूट के एक लाख 25 हज़ार रूपये बरामद किया हैं। एसपी ग्रामीण ने इनके बारे बताया की यह लड़के कहने को तो परिजनों और अन्य की नजर में पढाई करते थे लेकिन हकीकत कुछ और ही है। ये लोग कुल 10 लोगों का गिरोह बना छोटी बड़ी लूट की घटनाओ को अंजाम देते थे और लूट की रकम से सैर सपाटा और मौज मस्ती करते थे। बताया की गैस एजेंसी पर भी लूट में 07 लोग शामिल थे ,तीन बदमाश रूपये लूटने के लिए एजेंसी पर गए थे। बाकी चार इनकी सुरक्षा और मुखबिरी में लगे हुए थे। पुलिस अन्य बदमाशों के बारे में तफ्तीश कर रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment