आजमगढ़ |: सिखों के प्रथम गुरुनानक देव महराज का 550वां प्रकाशोत्सव शुक्रवार को नगर के गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारा में सिख संगत के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उपस्थित रही। अखंड पाठ और शबद-कीर्तन से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस पावन अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने इस अवसर पर गुरु की महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया। प्रकाशोत्सव की तैयारी कई दिनों से की जा रही थी। गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित विशाल समारोह में सुबह नौ बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग लगाया गया। उसके बाद नौ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक शबद कीर्तन आयोजित किया गया, जिसमें गुरुनानक देव जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित संगत को गुरु की महिमा सुनाकर कर निहाल किया। लोगों को नानक देव महाराज की सादगी भरे जीवन से अवगत करवाया गया । इस दौरान श्याम सुंदर अरोड़ा , संगम अरोड़ा , करतार सिंह , राजेश अरोरा, रिंकू सिंह व बंटी सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment