.

.

.

.
.

भाजपा पदयात्रा: हर विधानसभा में 25 लोगों 6 टोलियां बनाई गई,प्रारम्भ स्थल चिन्हित हुए

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में उनकी (150 वीं जयंतीवर्ष) के उपलक्ष्य में 1 दिसंबर से 150 किलोमीटर लम्बी पदयात्रा का शुभारंभ हो रहा है। पदयात्रा 15 दिसंबर तक चलेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पदयात्रा बेहद महत्वपूर्ण हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं, दलितों , शोषितों वंचितों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है जिससे लोगों के जीवन स्तर में परिवर्तन आ रहा है। इस पदयात्रा के माध्यम से लोगों को और जागरूक करने का कार्य किया जाएगा ताकि सभी पात्रों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। यही हम भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जयंती वर्ष पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
आजमगढ जिले के पदयात्रा कार्यक्रम के प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि दसों विधानसभा में 25-25 कार्यकर्ताओ की 60 टोलियां बनाई गई है। प्रत्येक विधानसभा में 6 टोलियां बनाई गई है। प्रत्येक टोली द्वारा एक दिन में 10 किलोमीटर की यात्रा अपने - अपने मंडलों में तय किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में 1 दिसम्बर को सुबह 11बजे से तय स्थान से यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा ।
सदर विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ गांधी तिराहा रैदोपुर से, सगड़ी विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ प्राचीन शिव मंदिर जीयनपुर से, गोपालपुर में विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ देवड़ा दामोदरपुर से, मुबारकपुर विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ सठियांव बाजार से, मेंहनगर विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ लखराव पोखरा मेंहनगर से, अतरौलिया विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ सम्मों माता अतरौलिया से, फूलपुर पवई विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ माहुल रामलीला मैदान से, दीदारगंज विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ मार्टिनगंज ब्लाक मुख्यालय से, निजामाबाद विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ निजामाबाद नगर से, लालगंज विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ विकासखंड मुख्यालय लालगंज से होगा।
कार्यकर्ताओं की टोलियां घर -घर जाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से और सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगो को अवगत कराएंगे साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों और विचारों के बारे में लोगो को बताएंगे। कार्यकर्ता स्थानिय जनसमस्याओं की जानकारी एकत्रित करेंगे ताकि उन समस्याओं का समाधान निकाला जा सके। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment