आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बिजौली गांव के पास सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आ जाने से साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बरदह थाना क्षेत्र के महूजा नेवादा ग्राम निवासी 55 वर्षीय हरिश्चंद्र राय पुत्र स्व. विश्वनाथ राय सोमवार को धनतेरस के दिन ठेकमा बाजार निवासी अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। दोपहर करीब 2.30 बजे साइकिल से वापस घर लौटते समय वह बिजौली गांव के पास जौनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र बताए गए हैं। मृतक का पुत्र हरिद्वार में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। हादसे में पिता की मौत की सूचना पुत्र को दे दी गई है। त्यौहार के दिन दुर्घटना में हुई मौत से मृतक की पत्नी शैलकुमारी देवी की हालत विक्षिप्त जैसी हो गई है।
Blogger Comment
Facebook Comment