बरदह (आजमगढ़): बरदह थाना क्षेत्र के परसौली गांव में शनिवार के दिन रास्ते पर लगा खड़ंजा उखाड़ने को लेकर विवाद हो गया जिसे लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर असलहे से गोली चला दी,संयोगवश गोली किसी को नहीं लगी। इसके बाद से गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया था लेकिन गांव के लोग जब दौड़ाए तो सभी हमलावर भाग गये। किसी ने सूचना डायल 100 पुलिस को दिया। मौके पर पुलिस पंहुची तो सभी भाग निकले थे। इस संबंध में बाल बाल बचे पीड़ित ने अपने पड़ोस के आठ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। जानकारी के अनुसार परसोली गांव में शनिवार के दिन 12:00 बजे गांव के सुरेश यादव पुत्र सहाई यादव परिवार व रिश्तेदारों के साथ मिलकर पड़ोस के यशवंत यादव पुत्र रामअवध यादव के घर के सामने लगे खड़ंजे को उखाड़ कर फेंक रहे थे। जब यशवंत यादव के परिवार के लोग मना करने गए तो उक्त लोगों ने गालियां देना शुरू किया तभी उसी में एक व्यक्ति ने यशवंत यादव के ऊपर असलहे से तीन बार फायर किया। लेकिन गोली किसी को लगी नही, मौके पर पंहुचे गांव के अन्य लोग फायर करने वालों को दौड़ाये तो सभी भाग गये। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने मामला शांत करवाया। इस संबंध में यशवंत यादव पुत्र रामअवध यादव ने अपने पड़ोस के सुरेश यादव पुत्र सहाई यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ खड़ंजा उखाड़ना, गोली मारने, गाली गलौज आदि को लेकर तहरीर दिया है। एसओ राजकुमार सिंह का कहना है की रास्ते के विवाद को लेकर गोली चली लेकिन किसी को लगी नहीं पुलिस जब पहुंची है सभी भाग गए थे। मुकदमा गरज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Blogger Comment
Facebook Comment