आजमगढ़ : सोमवार को परिवर्तन सेवा संस्थान (गांधीगिरी टीम) के द्वारा सेल्फी विथ आयरन मैन प्रोग्राम के अंतर्गत लाइफलाईन अस्पताल के प्रख्यात चिकित्सक डॉ अनूप यादव को गुलाब का फूल भेंट कर चिकित्सकों के साथ सेल्फी ली गयी । गांधीगिरी की टीम की इस नेक पहल को चिकित्सकों समेत अस्पताल स्टाफ ने सराहा। इस अवसर पर डॉ0 अनूप यादव ने कहा की स्वच्छता ही एक मात्र ऐसा मार्ग हैं जिससे हम समाज में परिवर्तन ला सकते है। स्वास्थ्य सम्बन्धी तमाम बिमारियां स्वच्छता न रखने व गन्दगी फैलानें से होती है। गांधीगिरी टीम के सभी सदस्यों द्वारा जो ये जो जागरूकता प्रोग्राम किया जा रहा है। यह निश्चित तौर पर समाज को जागरूक करने में व आजमगढ़ स्वच्छ व स्वस्थ बनाने में सफल रहेगा। मैं और मेरा अस्पताल परिवार स्वच्छता में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था के अध्यक्ष आशिष उपाध्याय ने कहा कि हमारी पूरी टीम इस नायाब तरिके को स्वच्छता के लिए तबतक उपयोग करती रहेगी। जब तक समाज को मानसिक व सामाजिक रूप से स्वच्छ न बना लिया जायें। और हम डॉ0 साहब के स्वास्थ्य के क्षेत्र में अतुल्यनीय योगदान के प्रशंसक है। डां0 पियूष यादव एवं डॉ0 गायत्री ने बताया कि गुलाब के फूल द्वारा आजमगढ़ को स्वच्छ बनाने का जो बीड़ा विवेक जी और उनकी टीम ने उठाया हैं निश्चित तौर पर एक बदलाव देखने को मिल रहा है और आजमगढ़ स्वच्छता कि राह पर अग्रसर है। उक्त अवसर पर संस्थान के कार्यक्रम के संयोजक विवेक पाण्डेय, आशिष उपाध्याय, ऋषभ उपाध्याय, ऋषभ पंडित, अंकुर सिंह शौरभ पाण्डेय, मिर्जा अकरम बेग, आशिष पाण्डेय, अमन मिश्रा आदि लोग शामिल रहें।
Blogger Comment
Facebook Comment