.

जनता जगाओ अभियान:भारत रक्षा दल ने नगर के अतलस पोखरा क्षेत्र में वृहद स्तर पर की सफाई

आजमगढ़: जनता जगाओ अभियान के तहत भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आज नगर के अतलस पोखरा के आस-पास के मुहल्लों में बृहद स्तर पर सफाई कार्यक्रम किया। संगठन के लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने झाड़ू खचिया फावड़ा लेकर पूरी कॉलोनी के सभी रास्तों व पार्क की साफ सफाई कर कूड़ा फेंका व नालियों की सफाई की। भारत रक्षा दल द्वारा की जा रही साफ सफाई से स्थानीय लोग काफी खुश दिखे। सफाई में लगे कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोग सफाई के कार्य मे महीनों से निरंतर लगे हुए हैं। नगर की सड़कें ही नहीं हम लोग नगर में लगे प्याऊ स्थल को भी साफ कर रहे हैं। हमारा यह अभियान नगर में ही नहीं गाँव मे भी चल रहा है। आज के सफाई कार्यक्रम का नेतृत्व घनश्याम व आदर्श गुप्ता ने किया।
इस अभियान के सहयोग में राकेष, दुर्गेश श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, मोहम्मद अफजल, डॉ. धीर जी श्रीवास्तव, प्रतीक मोदनवाल, मनीष कृष्ण साहिल, नसीम, सुनील वर्मा, हरिकेश विक्रम आदि लगे रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment