आजमगढ़:: भाजपा की केन्द्र व प्रदेश की दोनों सरकारें हर मोर्चें पर विफल हो गयी है। चुनावों के दौरान जनता में झूठ पर झूठ बोलकर बरगलाने का काम किया गया है । आज पौने पॉच साल मोदी सरकार व डेढ़ साल से उपर योगी सरकार को हो गया, न तो कालाधान का पता चला, न तो 5 साल में 10 करोड़ लोगों को नौकरी ही मिल पायी। मॅहगाई आसमान छू रही है। किसान, गरीब मॅहगाई की मार से त्रस्त हैं। पेट्रोलियम के दामों में लगातार वृद्धि से आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। बिजली में चार गुना वृद्धि, डीजल मूल्यों में वृद्धि की वजह से किसान की पैदावार प्रभावति हुई। गरीबों की गरीबी दूर करने के नाम पर ऐसी परिस्थिति है कि गरीब रोटी को मोहताज हो गया है। भाजपा के प्रति जनता में भारी आक्रोश है। जिससे भाजपा हिन्दुत्व व राम मन्दिर के मसले को पुनः खड़ा कर रही है। जनता सब समझ रही है। काठ की हॉडी बार-बार नहीं चढ़ती। हिन्दुत्व को किसी दूसरे धर्म से खतरा नही है बल्कि वर्षों से बड़े तबके के लोगों द्वारा पिछड़ों-दलितों का हक मारा जा रहा है। भाजपा की सरकार में जो भी नौकरियॉ दी गयी वह बड़े तबके व आर0एस0एस0 के लिए काम करने वालों को यूनिवर्सिटी व अन्य जगहों पर टीचर बनाया गया। भाजपा आरक्षण व्यवस्था को खत्म करने पर आमादा है। शिक्षकों की भर्ती में बडे़ पैमाने पर घोटाला व बेईमानी की गयी। भ्रष्टाचार व गुण्डाराज चरम सीमा पर है। ऐसे में भाजपा बुनियादी सवालों से जनता का ध्यान हटाने के लिए तमाम हथकण्डे अख्तियार कर रही है। देश में अघोषित आपातकाल है। कोई विरोध में बोल रहा है उसको फर्जी मुकदमों में फॅसाया जा रहा है। सी0बी0आई0की पोल खुल गयी है। सी0बी0आई0 भ्रष्ट हो गयी है व सरकार के इशारे पर काम रही है। घोटालों पर पर्दा डालने के लिए सी0बी0आई0 चीफ आलोक वर्मा को हटाया गया। दोनों सरकारें जनता का विश्वास खो चुकी है। सन् 2019 में इसका जवाब देगी।
Blogger Comment
Facebook Comment