.

स्थापना दिवस विजयादशमी पर आरएसएस ने आयोजित किया शस्त्र पूजन कार्यक्रम

आजमगढ़: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा विजयादशमी कार्यक्रम का आयोजन नगर के अम्बेडकर पार्क में किया गया। यह कार्यक्रम संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है। इसी दिन डा केशव बलराम हेडगेवार ने नागपुर में पांच स्वयं सेवकों के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना किया गया था। इस दिन पूरे भारत में स्वयं सेवकों द्वारा कार्यक्रम में आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम पूर्ण गणवेश में आयोजित होता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विजयादशमी के महत्व को सही परिपेक्ष्य में आमजन तक सम्प्रेषित करना भी है। इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। जिससे अत्याचार और अनाचार का साम्राज्य समाप्त करके लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त हुआ था। इस दिवस पर मुख्यतः शस्त्र पूजन का कार्यक्रम शाखाओं पर आयोजित किया गया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामाशीष जी ने शस्त्र पूजन कर हिन्दु सामाज को अपने देवी देवताओं का अनुसरण करने का मार्ग दर्शन दिया। मुख्य अतिथि महोदय ने समाज को विजीगिषु, प्रवृत्ति अपनाने का आह्वान किया। पुरातन काल में इसी दिन सीमोल्लंघन का भी माना जाता था। इसी दिन राजाओं की सेनाएं इसी दिन अपनी सीमा का उल्लंधन कर दूसरे राज्य की सीमा में प्रवेश करती थी। छत्रपति शिवाजी महाराज के समय इस परम्परा का यथेष्ठ उदाहरण प्राप्त होता हैं समाज को संगठित करके अत्याचारी शासन का विरोध करके एक कल्याणकारी राज्य स्थापित करके शिवाजी महाराज ने राजाराम चंद्र जी के आदर्श को पुनः स्थापित किया था। आज रामराज्य को लोक कल्याण का आदर्श माना जाता है। नवरात्रि के दिनों में संयम पूर्वक शक्ति उपासना करके उसका प्रदर्शन विजयादशमी के रूप में करने की परम्परा समाज में पुरातनकाल से आज तक निर्बाध रूप से चली आ रही है।
मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि आज समाज में पुनः अत्याचारी शक्तियों का संगठित स्वरूप सामने आ रहा है, जिसके दमन की आवश्यकता स्वतः प्रमाणित है। संघ की स्थापना से आज तक संघ ने समाज को संगठित करके लोक मानस में लोक कल्याण के प्रति आग्रह को स्थापित करने का कार्य किया है।
अध्यक्षीय संबोधन में अधिवक्ता शत्रुध्न चौहान ने कहा कि संघ ने सामाज की जागृति के लिए निरंतर कार्य किया है। एक समरस समाज की स्थापना के लिए आगे भी कार्य करते रहने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला संघ चालक कामेश्वर सिंह, नगर संघ चालक रामबदन सिंह, विभाग सम्पर्क प्रमुख श्रीप्रकाश राय, सह विभाग प्रचारक लालजी भाई, प्रांत परियोजना प्रमुख धर्म जागरण अशोक सिंह, जिला कार्यवाह ओमप्रकाश, जिला व्यवस्था प्रमुख वीरेन्द्र, जिला प्रचार प्रमुख राहुल एवं भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment