.

प्रशासन के एप्प द्वारा समारोह के दौरान बचे भोजन को जरूरतमंदो तक पंहुचायेगा 'प्रयास'

आजमगढ़: जरूरतमंद तक रोटी का निवाला पहुंचाने के लिए प्रयासरत सामाजिक संगठन प्रयास अब इस अभियान को और आगे बढाने के लिए कमर कस लिया है। शुक्रवार को संगठन के पदाधिकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर जानकारी देते हुए अभियान में सहयोग की मांग किया।प्रयास के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहाकि जो भूखे हैं गरीब हैं हम उनके करीब है इन जरूरतमंद भूखो, गरीबों व असहायों तक रोटी का निवाला पहुंचाने के लिए संगठन प्रयासरत है। होटल, मैरेजहाल में होने वाले समारोह के दौरान पकाये भोजन बच जाते है, उस भोजन की परख करने के बाद उसे समय से जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा किया जा रहा है। श्री सिंह ने कहाकि इसी रूपरेखा पर जिला प्रशासन द्वारा एक ऐप के जरिये व्यापक स्तर पर मुहिम संचालित की जाने वाली है, जो निश्चित रूप से नेक प्रयास होगा। कहाकि प्रयास संगठन बगैर ऐप के जमीनी स्तर पर भूखों तक रोटी पहुंचाने का काम कर रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने माग किया कि जिले के पंजीकृत होटल और मैरेज हाल या किसी भी गुणवत्तायुक्त अन्न उपलब्ध कराने वाले स्त्रोत को अपने स्तर से एक सामाजिक संवेदनाओं की अपील जारी की जाय तो प्रयास की इस मुहिम को और बल व भूखों तक भोजन पहुंचाने की हमारी सोच को ऊंचाईयां मिलेगी। बता दें कि संगठन द्वारा प्रयास अनाज बैंक भी चलाया जाता है, जिसके कोष के जरिये बहुतेरों की मदद की जा रही है।
इस अवसर पर डा. हरिगोविंद विश्वकर्मा, इंजी. सुनील यादव, अतुल श्रीवास्तव, रामविनय, रामसेवक, राजीव विश्वकर्मा, रजनीश, सुनील, अंगद साहनी, रामजनम मौर्य, राजेश कुमार, पिन्टू मौर्य, डा. रामाश्रय, डा. वीपी पाठक, शिव प्रसाद पाठक, शम्भूदयाल सोनकर सहित आदि लोग मौजूद रहे। प्र

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment