पूजा पंडालों में सीसी कैमरा लगाने का निर्देश, पंडालों को एलाट होगा सिरियल नम्बर अश्लील गानों पर प्रतिबंध,अग्नि शमन विभाग सुरक्षा के प्रबंध करेगा आजमगढ़: लालगंज : आगामी पर्वो को लेकर जिला प्रशासन रविवार को जनपद के विभिन्न थानों में शांति कमेटी की बैठक कर लोगो से आपसी भाई चारे के साथ पर्व मनाने की अपील किया गया । शहर कोतवाली में तेजतर्रार सीआें सिटी अजय कुमार यादव,तहसीलदार ने उपस्थित नागरिकों की समस्या सुनी और समस्याआें का आश्वासन दिया। इस दौरान सीओ सिटी अजय कुमार यादव ने पूजा पंडाल समिति के सदस्यों से कहा कि पंडाल में सीसी टीवी कैमरा,अग्नि शमन यत्र और वालियंटर को मुस्तैद रखे। साथ कहा कि अश्लील गानों का प्रयोग बिल्कुल न करे। जहा भी पुलिस की जरूरत पड़े तत्काल सम्पर्क करे, पुलिस टीम मौके पर जायेगी। श्री यादव ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि पंडाल समितियों को सिरियल नम्बर एलाट किया जाये। वही लोगो ने साफ सफाई का मामला उठाया तो नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि हनी श्रीवास्वत ने आश्वासन दिया जल्द ही अभियान चला कर सफाई किया जायेगा। इस दौरान शहर कोतवाल विनय मिश्रा,पदमाकर लाल वर्मा,सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे। वहीँ लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली देवगांव में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए शांति कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें सीओ सच्चिदानंद, एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शी, प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र समेत क्षेत्र के बहुत से सभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहे। मीटिंग में बिजली से संबंधित मुद्दा उठाया गया जिसके निदान की बात की गई तथा त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाए जाने की अपील की गई। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रधान आदि उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment