.

भाजपा की सरकार से किसान और आम आदमी परेशान हैं -हवलदार यादव,सपा जिलाध्यक्ष

आजमगढ़। भाजपा की सरकार में किसान परेशान हैं। नहरों में पानी नहीं आ रहा है। गॉवों में बिजली नहीं मिल रही है। डीजल का दाम इतना बढ़ गया है कि किसान, ट्रैक्टर व इंजन चला पाने में असमर्थ है। सूखा पड़ने के कारण धान की फसलें बर्बाद हो रही हैं। खाद बीज सब मॅहगा हो गया है। रबी की बोआई भी प्रभावित हो रही है लेकिन भाजपा झूठ पर झूठ बोलकर जनता को धोखा दे रही है। उक्त बातें सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि मंहगाई के कारण आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब आदमी दो जून की रोटी को मोहताज है। भाजपा बुनियादी समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए हिन्दुत्व व मन्दिर की बात कर रही है। देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार व गुण्डाराज बढ़ता जा रहा है। घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। सरकार सीबीआई, ईडी, सीवीसी का इस्तेमाल विरोधियों को दबाने में कर रही है। राफेल घोटाले को छिपाने के लिए सीबीआई में जबरदस्त बदलाव किया। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। भाजपा के नेता पुलिस को मार रहे हैं। गुण्डे भाजपा नेताओं के संरक्षण में पल रहे हैं। इन बुनियादी समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए हिन्दुत्व व मन्दिर जैसे मामले को खड़ा कर रही है। क्योंकि जनता देश व प्रदेश की दोनों सरकारों से नाराज हैं।
देश में साहित्याकारों, लेखकों को फर्जी मुकदमों में फॅसाकर जेल में बन्द कर रही है। प्रदेश की सरकार अध्यपकों की नियुक्ति में बड़े पैमाने पर धॉधली व गोलमाल कर आरएसएस के लोगों की नियुक्ति की गयी। पिछड़ों व दलितों का आरक्षण को भी दरकिनार कर दिया गया। देश हिन्दुत्व की बात करने वाले लोग 85 प्रतिशत हिन्दुओं को नौकरियों व अन्य अधिकारों से वंचित कर रहे हैं। देश में बहुसंख्यकों को भाजपा से बड़ा खतरा है। भाजपा हटाओ,देश बचाओ के नारे के साथ सपा के पदाधिकारी व सेक्टर प्रभारी व बूथ प्रभारी कल 28.10.18 को अधिक से अधिक मतदाता बढ़ायें। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment