डीएम,एसपी व एसडीएम ने छात्राओं का जाना हाल,दिये दिशा निर्देश कैंटीन का किया गया निरीक्षण,रात में बने भोजन का रात एक बजे लिया गया सैंपल डिप्टी सीएमओ ने पहुंचकर नवोदय विद्यालय पर जाना हाल सगड़ी/आजमगढ़: जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में शनिवार की देर रात दो दर्जन से अधिक छात्राओं को वायरल फीवर के चलते तेज बुखार व उलटी होने पर हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। आनन फानन में विद्यालय प्रशासन रात 9:00 बजे के उपरांत छात्राओं को उपचार के लिए अजमतगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां पर प्रभारी ने हालत देख भर्ती लेने से इंकार कर दिया। जिसके उपरांत छात्राओं को रात्रि 11:00 बजे नवोदय विद्यालय के पास में स्थित जीयनपुर स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। डॉ.जमील अख्तर नें कुल 27 बच्चों को भर्ती किया। कुछ छात्राओं को उल्टी भी हो रही थी जिस पर वहां से गंभीर रूप से बीमार छात्राओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । वहीं सूचना पर रात 12:00 बजे डीएम शिकवांत द्विवेदी,एसपी रवि शंकर छवि,उप जिलाधिकारी पंकज श्रीवास्तव,तहसीलदार अनुज सिंह,जीयनपुर कोतवाली देव आनंद ने जीयनपुर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर छात्राओं के इलाज का निरीक्षण किया व नवोदय विद्यालय में स्थित कैंटीन में बने भोजन को जांच हेतू फूड इंस्पेक्टर को दिया गया। साथ ही जिला अस्पताल में पहुंच कर भर्ती छात्राओं का स्वास्थ्य जाना। उधर नवोदय विद्यालय प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बनी रही वायरल फीवर से पीड़ित छात्र छात्राओं के अभिभावकों को सूचित कर दिया गया। सुबह अभिभावक अपने अपने बच्चों को लेकर घर निकल गये। वही नेहा राजभर, आयुषी सिंह,आकांक्षा,रंजीता, मुस्कान,खुशी, अंशिका, प्रिया, उजाला, आरती, अंकिता,शरावती आदि छात्राओं को जिला अस्पताल हेतु रेफर कर दिया गया जहां उनकी हालत सामान्य बनी हुई है। बतादे कि वायरल फीवर से ग्रस्त छात्राओं ने रात में भोजन नहीं किया था मात्र दो दो केला सोने से पूर्व खाया था और दोपहर में लौकी की सब्जी आलू,दाल,चावल रोटी भोजन में दी गई थी। नवोदय विद्यालय में कक्षा 6:00 से लेकर इंटर तक कुल 510 छात्र छात्राएं हैं जिनमें से 190 छात्राएं हैं। भोजन के नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार सगड़ी। एडिशनल डिप्टी सीएमओ परवेज अख्तर ने बताया कि ज्यादातर बच्चों को वायरल फीवर की शिकायत रही। कुछ बच्चे में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण दिखाई पड़े। जांच के उपरांत है स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कुछ सम्भव है की कुछ बच्चों ने बाहर से कुछ लेकर खा रखा हो। ख़राब स्वास्थ्य से पीड़ित छात्रायें सगड़ी: नवोदय विद्यालय में वायरल फिविर से अचेत हुए छात्राओं में नेहा राजभर 12 साल- कक्षा 6, आयुषी सिंह्र 17 साल- कक्षा 10 , -आकांक्षा 16 साल- कक्षा 9 , -रंजीता 12 साल- कक्षा 7 , -मुस्कान 12 साल-कक्षा 6 , खुशी यादव 15 साल- कक्षा 8 , शैलजा यादव 17 साल-कक्षा 11 , रितु यादव 14 साल- कक्षा 8, दीपा यादव 17 साल-कक्षा 11, सोनम 16 कक्षा- 10, श्वेता 14 साल- कक्षा 8 , पल्लवी 15 साल- कक्षा 10, सृष्टि 14 साल- कक्षा 9, खुशी 14 साल-कक्षा 9 , अंशिका 14 साल-कक्षा 9 , प्रिया 13 साल-कक्षा 8 , रंजना यादव 15 साल-कक्षा 9, उजाला 15 साल-कक्षा 10, आरती 15 साल-कक्षा 10, अंकिता 13 साल-कक्षा 8 , -अर्चना 14 साल-कक्षा 9, अनुष्का 14 साल-कक्षा 9, शरावती 12 साल- कक्षा 7 , रंजना 15 साल-कक्षा 10 , संजना 16 साल-कक्षा 11, तृप्ति 14 साल-कक्षा 9, सुमिता 14 साल-कक्षा 9 , -संजना 13 साल- कक्षा 7, पलक 14 साल- कक्षा 8 , अन्नू16 साल- कक्षा 11 थीं।
Blogger Comment
Facebook Comment