आजमगढ़: रविवार को करतालपुर स्थित जी.डी.ग्लोबल स्कूल में फिटजी एज टेस्ट की परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें लगभग 400 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। फिटजी संस्था आई.आई.टी. में प्रवेश लेने हेतु परीक्षा की तैयारी करवाने हेतु समर्पित हैं। पूरे जिले मे एक मात्र जी.डी. ग्लोबल स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के कुल लगभग 400 बच्चों ने परीक्षा दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विधान तिवारी ने बताया कि इस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को फिटजी संस्था की ओर से आई.आई.टी. की तैयारी कराई जाती हैं। जिसमें वे सुुगमता से आई.आई.टी. जैसे प्रसिद्ध संस्थानों में प्रवेश पा सकें और अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकें। परीक्षा संयोजक श्री अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि फिटजी परीक्षा द्वारा सभी छात्रों का मूल्यांकन करके उनके कमज़ोर बिन्दुओं पर फोकस करने मे मदद मिलती हैं। उन्होनें कहा कि विद्यालय में पाठ्यक्रम के अतिरिक्त इस प्रकार की परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग कराया जाता है और इसके लिए उनकी विशेष तैयारी भी कराई जाती है।
Blogger Comment
Facebook Comment