छात्रों द्वारा खड़ी की गयी साइकिलों को प्रबंधक ने फेंकवाया तो आक्रोशित हुए अभिभावक मार्टिनगंज /आजमगढ़: तहसील मुख्यालय के बगल में भादो मोड़ पर संचालित विद्यालय में छात्रों के साईकल के रखने के विवाद को लेकर अभिभावको और प्रबंधक के बीच हुई कहासुनी के बाद हंगामा खड़ा हो गया और देखते देखते चक्का जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार एवं थानाध्यक्ष बरदह द्वारा बीच-बचाव किया और तहसीलदार के निर्देश पर प्रबंधक एवं अभिभावकों को पुलिस थाने ले गई।मार्टिन गंज तहसील मुख्यालय पर आधा दर्जन से अधिक विद्यालय संचालित है इन विद्यालयों की स्थिति यह है कि इनके पास छात्रों की साइकिल रखने की कोई व्यवस्था नहीं । तहसील मुख्यालय के बगल में भादो मोड़ पर कृष्णा इंटर कॉलेज के नाम से संचालित विद्यालय जो एक बिल्डिंग में नर्सरी से लेकर इंटरमीडियम तक की कक्षाएं चलती है । गुरुवार को सुबह छात्रों के आने के बाद उनकी साइकल स्कूल के बगल में खड़ी की गई थी जिसे प्रबंधक द्वारा उठाकर फेकवां देने पर इसको को लेकर छात्र आक्रोशित हो गए और अपने अभिभावकों को इसकी सूचना दी। मौके पर अभिभावको ने पहुंचकर प्रबंधक से साइकिल फेंकने को लेकर पूछताछ करने लगे इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गयी। मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए और छात्रों द्वारा चक्का जाम करने की स्थिति बन गई। लेकिन सूचना पर तत्काल मौके पर उपजिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार प्रेमप्रकाश राय एवं थानाध्यक्ष बरदह मय पुलिस पहुंचकर मामला बढ़ने से रोका और पूछताछ कर तहसीलदार द्वारा प्रबंधक अशोक कुमार विश्वकर्मा एवं उनके भाई और साथ में अभिभावक के रूप में आनंद राय और अमित राय को पुलिस कस्टडी में थाना बरदह भेज दिया। वहां अभिभावक गण ने तहसीलदार से स्कूल की मान्यता की जांच एंव स्कूल द्वारा संचालित वाहनो की जांच करने की मांग की इस पर तहसीलदार द्वारा अभिभावकों को अशवासन दिया गया कि शिकायत मिलने पर विद्यालय की जांच कराई जाएगी ।मान्यता एवं अन्य कमी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी इस अवसर पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment