.

भाजपा के पूर्व महामंत्री राजेन्द्र मिश्र की 14वीं पुण्यतिथि 8 अक्टूबर को,होंगे विविध आयोजन

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री स्व राजेन्द्र मिश्र की 14वीं पुण्यतिथि 8 अक्टूबर 2018 दिन सोमवार को पार्टी समारोहपूर्वक मनायेगी। उक्त आशय की जानकारी देते स्व मिश्र के सुपुत्र व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अखिलेश मिश्र गुड्डू ने बताया कि पिता जी के पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रातः 8 बजे जिला चिकित्सालय, महिला अस्पताल व मिशन हास्पिटल में मरीजों के बीच फल वितरण किया जायेगा एवं सदर विधानसभा के हरिपुर गांव स्थित निषाद बस्ती में गरीबों के बीच एवं पल्हनी स्थित बनवासी कल्याण आश्रम में बच्चों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके उपरांत 12 बजे नेहरू हाल के सभागार में एक स्मृति सभा आयोजित की गयी है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्रदत्त शुक्ल जी उपस्थित रहेगे। श्री मिश्र ने सभी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से उक्त आयोजन में पहुंचने की अपील की। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment