आजमगढ़: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150वीं जयंती के अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अतरौलिया के प्रभारी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामअवध यादव एवं ब्लाक अध्यक्ष यदुनाथ सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने अतरौलिया बाजार में रामधुन गाते हुए पदयात्रा निकाली गयी।इस दौरान अखिल भारतीय कांगेस कमेटी के सदस्य व अतरौलिया ब्लाक के प्रभारी रामअवध यादव ने कहाकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही देश का भला हो सकता है। केन्द्र व प्रदेश की सरकार आम जनता में आपस में द्वेष की भावना उत्पन्न कर आपस में लड़ाने का काम कर रही है। केन्द्र की सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी आदि के द्वारा देश को आर्थिक मंदी के रूप लाकर खड़ा कर दिया है। आये दिन पेट्रोल, डीजल व गैस के दाम आसमान छू रहा है जिससे देश की जनता पूरी तरह से परेशान है। राष्ट्रपिता के 150वीं जयंती पर संकल्प ले कि हम लोग भाजपा सरकार को देश से उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित होने की जरूरत है। महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लालती देवी ने कहाकि प्रदेश में महिलाओं से आये बलात्कार जैसी जघन्य घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार में मंहगाई अपने चरम सीमा पर है। गरीब जनता का अब भाजपा सरकार से भरोसा उठ चुका है और वह 2019 के आम चुनाव में उखाड़ फेंकने का काम करेगी। इस मौके पर पीसीसी सदस्य सुरेन्द्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष युदनाथ सिंह, भजुराम यादव, ज्ञान राम, सूर्यमुखी गौड़, विरेन्द्र तिवारी, शमसुल हक, संपत्त यादव, विनोद यादव, दयाराम गुप्ता, सुबाष चन्द्र चौरसिया, अमित, अशोक सिंह, संजय सिंह, भानू निषाद आदि मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment