.

बीटीसी: 2015 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित होने पर प्रशिक्षुओं ने आक्रोशित हो किया सड़क जाम

आजमगढ़ : कौशाम्बी में पेपर आउट के चलते बीटीसी 2015 चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित होने पर मंगलवार को विभिन्न स्थानों से आये बीसीटी प्रशिक्षु परीक्षार्थी आक्रोशित हो गये। उन्होने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए नगर के शिब्ली कालेज पांडेय बाजार व अग्रसेन चौराहा पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया । प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जल्द परीक्षा योजित कराने की मांग की। गौरतलब है की जनपद के करीब तीन हजार बीटीसी प्रशिक्षुओं की परीक्षा के लिए नगर में छह परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे।
जनपद में बीटीसी के 65 विद्यालय में तीन हजार छात्रों की परीक्षा के लिए जीजीआईसी, डीएवी, शिबली इंटर कालेज, अग्रसेन, निस्वा व एसकेपी को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। परीक्षा केन्द्रो पर सुबह दस से चार बजे तक दो व तीन पाली में परीक्षा होनी थी। सोमवार को दो पाली में परीक्षा हुई। मंगलवार को प्रशिक्षु परीक्षा केन्द्र पर पहुंचे। परचा लीक होने पर परीक्षा निरस्त होने की सूचना मिलते ही बीटीसी प्रशिक्षु आक्रोशित हो गये और सड़क पर उतर गये व सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। शिब्ली कालेज के पास पांडेय बाजार चौराहे पर सड़क पर लम्बा जाम लग गया। आम लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। इस दौरान छात्रों की भारी संख्या देख पुलिस अधिकारी निवेदन करते रहे लेकिन आंदोलनकारी परीक्षार्थि कुछ भी सुनंने को तैयार नहीं थे , उन्होंने प्रदेश सरकार और परीक्षा नियामक विभाग के प्रति जम कर नारेबाजी जारी रखी। कौशाम्बी में सभी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने से सचिव परीक्षा नियामक ने सोमवार की शाम परीक्षा निरस्त कर दी। शाम को डायट पर सचिव परीक्षा नियामक का पत्र उपलब्ध होने पर जनपद में परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। डायट के प्राचार्य अमरनाथ राय ने बताया कि सचिव परीक्षा नियाम के आदेश पर परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। जल्द ही परीक्षा की दुसरी तिथि निर्धारित की जाएगी। उन्होंने प्रशिक्षु परीक्षार्थियों को भरोसा दिलाया कि टीईटी परीक्षा से पूर्व परीक्षा करा ली जाएगी। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment