.

.

.

.
.

बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाएगा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी सामाजिक पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक सोमवार को जिला कार्यालय रोडवेज पर सम्पंन हुई। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि व मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव ने जिला प्रदाधिकरियों, बूथ व मंडल अध्यक्षो को सम्बोधित करते हुए कहाकि केन्द्र की मोदी सरकार गरीबों, पिछड़ों की सरकार है। प्रमाण है कि केन्द्र की मोदी सरकार ने गरीबों, पिछड़ों व दलितों के घर में खुशियों की सौगात दे दी है। जिसमें मुख्य रूप से उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना, जनधन योजना, सौभाग्य योजना इसके अलावा कई और जनकल्याणकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है। जिसका लाभ देश की जनता को मिल रहा है। उन्होने कहाकि देश में 54 प्रतिशत पिछड़ों की भागीदार है जिसके सहयोग से केन्द्र में बहुमत की सरकार बनी थी, इसी बार भी हम लोगों को इतिहास दोहराते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनानी है।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष आनन्द गुप्ता ने कहाकि बूथ अध्यक्ष बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाये ताकि आने वाले समय में जनपद की दोनों लोकसभा सीटों पर भाजपा के विजय का पताका फहरा सकें। पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश सरकार से चलाई जाने वाली योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने का काम करें, ताकि लोगों में पार्टी के प्रति विश्वास बन सकें। संचालन जिला महामंत्री जेएल राजभर ने किया। बैठक को क्षेत्रीय महामंत्री भाष्कर निषाद, मंत्री अशोक यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राजभर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकृष्ण पाल, वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष शंकर प्रसाद साव, हीरा शर्मा आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर अशोक मौर्य, कर्मवीर शर्मा, सुजीत जायसवाल, संतराम निषाद, अरविन्द गुप्ता, संदीप मौर्य, मोनू विश्वकर्मा, तारकेश, योगेन्द्र यादव, शिवबदन राजभर, महेन्द्र निषाद, अरविन्द यादव, रामचन्द्र यादव, उमेश प्रजापति, अनिल चौहान, राहुल विश्वकर्मा, ऋषिकेश जायसवाल, रामप्रीत मौर्य, सत्य प्रकाश सैनी, अशोक, विजय जायसवाल, मोती लाल, प्रहलाद मौर्य, कैलाशनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment