निजामाबाद/आजमगढ़: स्थानीय तहसील क्षेत्र के भीम आर्मी जिला कार्यालय हजारेमलपुर पर रविवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला इकाई आजमगढ़ द्वारा रक्तदान का शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि साहब दीन मास्टर ने किया ,विशिष्ट अतिथि लाल धारी बौद्ध रहे ,चितबहाल महाप्रधान,पप्पू प्रधान व संचालन प्रवेश ने किया। इस अवसर पर जिला संयोजक बलिराम आजाद,जिला प्रभारी राकेश कुमार गौतम,जिलाअध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद,महिला संघ अध्यक्ष आराधना गौतम,राजू प्रसाद,श्याम सुंदर,अजय कुमार,बलिराम आजाद,धनंजय गौतम,विशाल, रजत,चंद्रशेखर,अरुण कुमार,नितेश कुमार लगभग सैकड़ों लोगों ने रक्तदान किया। अंत में व्यवस्थापक ग्राम प्रधान राजकुमार ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।
Blogger Comment
Facebook Comment