.

.

.

.
.

आजमगढ़ :: नदी किनारे बनाये गए गढ्ढों में होगा प्रतिमा विसर्जन

आजमगढ़ : दशहरा के बाद देवी प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। नगर में तीन स्थानों पर तमास नदी के किनारे गड्ढा खोदा गया है। नगर पालिका की तरफ से  खोदे गये गड्ढों में पम्प से पानी भरा जा रहा है। इसके साथ ही लालगंज व निजामाबाद में देवी प्रतिमा विसर्जन की तैयारी प्रशासन कर रहा है।नदियों में प्रतिमांओं के विसर्जन सुप्रीम कोर्ट की रोक लगाये जाने से प्रशासन गंभीर है इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है। नगर पालिका के ईओ रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नगर के नरौली पुल के पास नदी के किनारे गड्ढा खोदा गया है। इसके साथ ही सिधारी पुल व हथिया पुल के पास भी गड्ढा खोदा गया है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से इस गड्ढे में पानी भरने का क्रम चल रहा है। लालगंज संवाददाता के अनुसार उप जिलाधिकारी लालगंज प्रियंका प्रियदर्शनी ने लालगंज में पूर्णमासी के दिन लगने वाले मेले में बनी दुर्गा जी की प्रतिमाओं को विसर्जन करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। आजमगढ़-वाराणसी मार्ग से सटे मिर्जापुर गांव में एक पोखरे के किनारे खुदाई करायी जा रही है। जहां प्रतिमाओं को विसर्जन किया जाएगा। खुदाई का कार्य प्रधान मिर्जापुर श्यामा सिंह व पुलिस चौकी प्रभारी लालगंज अनिरुद्ध सिंह की देख रेख में हो रहा है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment