आजमगढ़:: जहानागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार 40 वर्षीया पिता के साथ उसका आठ वर्षीय पुत्र घायल हो गया। वहीं रानी की सराय थाने के सइदवारा के पास आटो रिक्शा के पलट जाने से आठ साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसकी मां बाल-बाल बच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहानागंज थाने के अकबेलपुर गांव निवासी शिवपूजन पुत्र सहादुर शुक्रवार को सुबह साइकिल से अपने छह वर्षीय पुत्र सुमित को लेकर गांव के सीवान में शौच के लिए गया था। लगभग सात बजे घर वापस लौटते समय गांव के सामने रोड पर पहुंचते ही ट्रक ने धक्का मार दिया,जिससे साइकिल सवार पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी तरफ रानी की सराय थाने के रानी की सराय कस्बा निवासी आठ वर्षीय एस पटवा पुत्र राजकुमार को उसकी मां लेकर शुक्रवार को सुबह घर से मायके के लिए जा रही थी। आटो रिक्शा से दोनों रोडवेज आ रहे थे। इस बीच लगभग 10 बजे रानी की सराय के सइदवारा मोड़ के पास बोलेरो से टक्कर होने पर अनियंत्रित हो कर आटो रिक्शा पलट गया। आटो रिक्शा पर सवार आठ वर्षीय एस पटवा घायल हो गया। उसकी मां सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
Blogger Comment
Facebook Comment