आजमगढ़: गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र के सपा विधायक नफीस अहमद ने रविवार को ब्लॉक महराजगंज के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र बन्धे का दौरा किया। इस दौरान रसुलपुर भया ढाला,कुडई ढाला, लंगड़ का ढाला, सहदेवगंज उलटहवा,चिकनहवा मौके पर अधिकारियो से हर संभव मदद करने की बात कही, जिसमे नावों की व्यवस्था,दवाईयों की व्यवस्था,पशुओं की दवा एवं उन तमाम समस्याओ से अवगत कराया। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उन्हे आश्वासन दिया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख रूदल सोनकर,हम्माद प्रधान,संत विजय यादव प्रधान, उपेन्द्र यादव प्रधान, राजेश यादव प्रधान, देवमन यादव प्रधान,आदि लोगो के साथ बाढ़ पीड़ितों के साथ उनकी समस्याओ को सुन तत्काल अधिकारियों से दूर करने की बात कही।
Blogger Comment
Facebook Comment