.

.

.

.
.

कंधरापुर ::शराब पीने के बाद चचेरे भाइयों में मारपीट,चाकू के प्रहार से 01 की मौत,03 घायल

आजमगढ़: कंधरापुर थाना क्षेत्र के गांव कप्सा में शनिवार की देर रात शराब पीने के दौरान दो चचेरे भाइयों में मारपीट और चाकूबाजी हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस जांच कर रही है। कंधरापुर थाना क्षेत्र केकप्सा गांव में शनिवार की रात सगे चचेरे भाईयों में शराब पीने के बाद विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद एक पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे मौके पर की 25 वर्षीय मनोज पुत्र रामचन्दर की की मौत हो गयी। बीच बचाव में आये मृतक की पत्नी माधुरी सहित चाचा व चचेरा भाई घायल हो गया। घाको यलों रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। उसे निजी अस्पातल में भर्ती कराया गय है। उसकी हालत चिन्ताजनक बनी हुई मृतक के पिता ने तीन लोगों के विरूद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनोज शनिवार की शाम बाजार गया था वही से शराब पी कर घर लौटा। रात में अपने चचेरे भाई राजमन के साथ अम्बेडकर प्रतिमा के पास फिर शराब पी। इसके बाद दोनो घर लौटने लगे। रास्ते में पहले मनोज कर घर पड़ता है रास्ते पर कुछ कीचड़ था। जिसे लेकर दोनो आपस में उलझ गये और हाथा पायी करने लगे। आरोप है की दोनों में विवाद होते देख राजमन की भाभी ममता पत्नी पिंटू मौके पर आ गयी। उसने मनोज को पकड़ लिया और पत्थर के बट से उसके सिर पर प्रहार करने लगी। इसी बीच उसके परिवार के रिंकू व रामजनम भी घर से चाकू लेकर मौके पर आ गये। मौका मिलते ही हमलावरों ने चाकू से वार कर दिया। कई चाकू लगने से मनोज की मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। बीच बचाव करने आयी मृतक की पत्नी माधुरी को भी हमलावरों ने घायल कर दिया गया। दोनों के बीच हो रहे विवाद मे बीच बचाव के लिए आये पड़ोसी 25 वर्षीय अनिल पुत्र महेन्द्र पर भी हमला कर दिया। उसके पेट में भी चाकू से कई वार कर घायल कर दिया। बचाव में आये अनिल के पिता 60 वर्षीय महेन्द्र को भी चोटे आयी। सभी को रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया अनिल की हालत गंभीर देख कर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गय है। जिसकी हालत चिन्ता जनक बनी हुई है। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी मां, बहन का रो-रो कर बुरा हाल है उसे एक साल का एक बेटा है।    

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment