.

.

.

.
.

डीएम फैजाबाद डाॅ0 अनिल कुमार ने पेश की मिसाल,मृत अज्ञात महिला का किया अंतिम संस्कार

सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त मिली अज्ञात महिला को डीएम ने जिला अस्पताल में कराया था भर्ती
फैजाबाद: जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाठक ने जो किया है वो विरले लोग ही करते हैं। एक लावारिस बेसहारा महिला का निधन हुआ तो बेटे की तरह श्मशान घाट पर मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। उससे उनका इतना था की वह सड़क दुर्घटना में घायल थी और उन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था ,पर वह बच न सकी। जानकारी के अनुसार बीते 11 जुलाई को रौनाही थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक बुजुर्ग महिला घायल पड़ी थी। उधर से गुजर रहे डीएम डॉ. अनिल कुमार पाठक की नजर उस पर पड़ी तो अपनी गाड़ी रोक कर महिला की हालत देखी। उसके दाएं पैर की जांघ और मुँह का दोनों तरफ का जबड़ा टूटा था। शायद किसी वाहन ने महिला को टक्कर मार कर दिया था। यह दुर्घटना करने वाला व्यक्ति महिला को मरने के लिए सड़क पर ही छोड़ कर चला गया था। डीएम ने उस महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और डॉक्टरों से कहा कि इलाज का खर्च वह वहन करेंगे।
फिलहाल डीएम का मरीज होने के कारण जिला अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी उस लावारिस महिला की पूरी सेवा करते रहे। जबड़े का ऑपरेशन करने के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (यूनिवर्सिटी), लखनऊ से डॉक्टर को बुलाया गया था। इतना सबके बाद आखिरकार वह महिला जिन्दगी की जंग हार गई और सोमवार को प्रातः अस्पताल में दम तोड़ दिया। विडम्बना यह कि मरते दम तक वह अपना नाम और पता नहीं बता पाई। इसके बाद मानवता के रिश्ते को निभाते हुए डीएम डॉ. अनिल कुमार ने जमथरा घाट पर पूरे रस्म के साथ मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार करते हुए उस महिला के पार्थिव शरीर को सम्मान दिया। फैजाबाद जिले में पहली बार किसी उच्च अधिकारी की ऐसी संवेदनशीलता देखने को मिली। ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी और कोमल हृदय से भरपूर फैजाबाद के जिलाधिकारी डाॅ0 अनिल कुमार पाठक की लोगों ने दिलो जान से तारीफ़ की।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment