.

.

.

.
.

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जारी की जिले के सभी 32 मंडल अध्यक्षों की सूची

आजमगढ। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष आनन्द गुप्ता ने शनिवार को जिले की 10 विधानसभाओं के सभी 32 मण्डल के अध्यक्षों की सूची जारी किया। पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने बताया कि लालगंज मंडल से अरूण चौरसिया, ठेकमा मंडल से सूरज मौर्य, पल्हना से सूर्यनाथ मौर्य, फूलपुर से शम्भू नाथ चौहान, पवई से रविकांत यादव, माहुल से अनुज बिंद, मोहम्मदपुर से मनीष मौर्य, मार्टिनगंज से अंशवीर गिरी, पल्थी से जितेन्द्र चौहान, मिर्जापुर से गुलशन प्रजापति, निजामाबाद से अशोक मौर्य, तहबरपुर से हीरालाल मौर्य को मण्डल अध्यक्ष बनाये गये है। इसके अलावा अतरौलिया मंडल से सुभाष निषाद, अहरौला से रामनयन राजभर, कोयलसा से नीरज मौर्य, महराजगंज से विवेक राजभर, बिलरियागंज से धर्मेन्द्र चौहान, कप्तानगंज से महेन्द्र निषाद, हरैया से पतिराम पटेल, जीयनपुर से पुणीत जायसवाल, अजमतगढ़ से बृजभान राजभर, अमिलो से विरेन्द्र गोड, मुबारकपुर नगर से शिवप्रकाश गुप्ता, सठियांव से सुबाष विश्वकर्मा, जहानागंज से विनोद राजभर, आजमगढ़ नगर से मोनू विश्वकर्मा, हाफिजपुर से अनिल चौहान, पल्हनी से तारकेश यादव, रानी की सराय से संजय सिंह पटेल, खरिहानी से शिवचरन मौर्य, मेंहनगर से महेश गोंड़ व तरवां से शिवबदन राजभर को मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। सभी नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष आनन्द गुप्ता ने कहाकि वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कमर्ठता के साथ करें, ताकि आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर ऐतिहासिक जीत को दोहराये। इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मिथिलेश चौरसिया ने दिया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment