.

.

.

.
.

भाजपा: महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की सूची जारी , गठित हुई 22 सदस्यीय टीम

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे महिला मोर्चा के जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की गयी। 
बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा संचिता बनर्जी ने 22 सदस्यीय टीम की जानकारी देते हुए बताया कि सविता सोनकर, नीतू सिंह, डा0  राधा देवी चौरसिया, डा पूनम सिंह, मंजू श्रीवास्तव, बबिता जसरासरिया को जिला उपाध्यक्ष वहीं विभा बर्नवाल, डा अलका सिंह को जिला महामंत्री चुना गया है। साथ ही शंकुतला सिंह, कुसुमलता बौद्ध, सरोज सिंह, डा संतोष यादव, माधुरी दुबे, जिशान फातिमा को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं मीडिया प्रभारी सुनीता अस्थाना तो जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व मेनका श्रीवास्तव को दी गयी। वहीं संध्या राय, रूपम गुप्ता, सुमन तिवारी, डा मनीषा मिश्रा, महिमा देवी निषाद, कु अनामिका मौर्या को जिला कार्य समिति सदस्य मनोनीत किया गया है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीमती डा बनर्जी ने नवकार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आगामी समय में लोकसभा चुनाव नजदीक है। जिसके लिए हमें अभी से ही तैयारी करनी है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपनी योजनाओं के जरिये सर्वाधिक लाभ महिलाओं को पहुंचाया है। चाहे उज्जवला गैस योजना की बात हो या बेटी बटाओ-बेटी पढाओं योजना या घर-घर शौचालय आदि योजनाओं की, ऐसी बहुत सी योजनाओं का सीधे सीधे लाभ महिलाओं को मिल रहा है।
अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने सभी में जोश भरते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्य केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाये और पात्रों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलायें ताकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाकर देश की महिलाओं के हाथों को मजबूत किया जा सके।
इस अवसर पर मीरा कुंदन, ममता शर्मा, वन्दना श्रीवास्तव, माधुरी बनर्जी, शशिकला विश्वकर्मा, रेखा श्रीवास्तव, चंचल शर्मा, वन्दना दुबे सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रही। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment