आजमगढ़। बिहार लोकसेवा आयोग परीक्षा उत्तीर्ण कर परिविक्षा अधिकारी के पद पर चयनित मार्टिनगंज के बर्रा गांव निवासी बृजेश सिंह ने पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। इसी को लेकर नगर के कुंवर सिंह उद्यान में बृजेश सिंह को बुके देकर सम्मानित किया गया। बताते चले कि 56वीं से 59वीं बिहार लोक सेवा आयोग में जनपद के बृजेश सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह ग्राम बर्रा पोस्ट बरौना थाना बरदह मार्टिनगंज आजमगढ़ ने जिला परिवीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित होकर जनपद को गौरवान्वित किया है। इसी को लेकर उत्तर प्रदेश अभिभावक महासंघ के सचिव गोविंद दुबे व आदर्श शिक्षा मित्र वेलफ़ेयर एसोसिएशन के जिला प्रभारी मनेंद्र सिंह ने ब्रजेश सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि बृजेश सिंह बचपन से ही मेधावी थे और उन्ही के मेहनत का परिणाम रहा कि वे परिविक्षा अधिकारी जैसे पद पर चुन गये। जिससे पूरे आजमगढ़ का नाम रोशन हुआ। बधाई देने वालों में हनुमान राय, नागेंद्र सिंह प्रवक्ता सुधाकर सिंह, विपिन सिंह, मनीराम सिंह, डिपू सिंह, यादवेंद्र पाठक, मनीष सिंह, सुबाष सिंह आदि मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment