.

.

.

.
.

अंबिका सेवा संस्थान ने महिलाओं का स्नान घाट व शव रखने को चबूतरे का निर्माण शुरू कराया

बिंद्रा बाजार: आजमगढ़: अंबिका सेवा संस्थान के नेतृत्व में राम जानकी मंदिर के बगल में महिलाओं के लिए स्नान घाट व शव रखने के लिए चबूतरे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।  वहीं इस कार्य के लिए संस्था के लोगों की सराहना क्षेत्र के चारों तरफ हो रही है।  गौरतलब है की क्षेत्र में अंबिका सेवा संस्थान समय-समय पर सामाजिक कार्यों को करता रहता है।  संस्था के अध्यक्ष रूप नारायण उपाध्याय ने बताया कि संस्था का निर्माण सेवा भाव के लिए किया गया है जो गरीब असहाय सभी लोगों की सहायता करने के लिए संकल्पित है।  स्वयं सहयोग करके निर्माण कार्य शुरू करवा गया है।  इस मौके पर संस्था के रामचंद्र मिश्रा, शैलेंद्र मोदनवाल, दिनेश प्रजापति, संतोष शर्मा, पंकज मद्धेशिया, योगेश्वर मोदनवाल, गोलू शर्मा, विनोद, मुकेश, ठठेरा, रिंकू सिंह, देवेश उपाध्याय, घनश्याम सेठ, राकेश सरोज, रामाश्रय, प्रमोद सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment