.

शाहगढ़: भाजपा नेताओं समेत आम लोगों ने अटल जी के अस्थि कलश पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

शाहगढ़(आजमगढ़): अब्दुल्लाह शेख बम्हौरी :भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी भाजपेयी की अस्थि कलशयात्रा आजमगढ़- मऊ जनपद की सीमा स्थित हरैया चट्टी पर लगभग 3.40 पर पंहुची। वहां पहले से ही मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, सासंद नीलम सोनकर पूर्व सासंद रमाकांत यादव,पूर्व सासंद डीपी सरोज,विधायक अरुण यादव के नेतृत्व मे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर अटल जी अमर रहे आदि उदघोष किया गया। हरैया चट्टी से अस्थि कलशयात्रा सठियांव बाजार मे 3.50बजे पहुंची जहाँ यहाँ पहले से मौजूद भाजपा नेता संजीव सिंह, दुर्गेश सिंह, दुर्गविजय यादव,आदि लोगों ने पुष्प अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। कलशयात्रा के साथ मन्त्री उपेन्द्र तिवारी, भाजपा विधायक श्रीराम सोनकर आदि भारी भरकम काफिले मे दर्जनों वाहन के साथ शामिल रहे। सुबह से ही अस्थि कलश यात्रा का बेसब्री से लोग घन्टों इन्तेजार करते रहे थे। काफी इन्तेजार के बाद अस्थि कलश यात्रा अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से पंहुची तब भी लोगों ने नम आंखों से लोगो अस्थि कलश यात्रा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। अन्त मे अस्थि कलश यात्रा शाहगढ़ बाजर मे लगभग 4बजे पहुंची शाहगढ़ बाजार मे विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के प्रतिनिधि अशोक पाण्डेय वरिष्ठ भाजपा नेता दिवाकर सिंह ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय,पूर्व जिलाध्यक्ष शहजानन्द राय,पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख सुबाष सिंह, ब्लॉक प्रमुख सतीश सिंह, हरिप्रकाश राय,सूरज, सिंह, लक्ष्मण मौर्य, इस्माईल फारुकी, मोनू मिश्रा, ओमप्रकाश यादव,विकराल सिंह, देवेन्द्र सिंह, कर्मवीर,घनश्याम पटेल,कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, आदि लोग मौजूद रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment