आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में जिला पार्टी कार्यालय पर जिला पदाधिकारियो,मण्डल अध्यक्षों और विधानसभा का चुनाव लड चुके प्रत्याशियों के साथ बैठक हुई। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ऋषिकांत राय ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि 16 अगस्त को नेहरू हाल में जिला कार्यसमिति की बैठक हुई थी जिसमें बूथों के पुनर्गठन पर चर्चा हुई थी। लेकिन भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन का दु:खद समाचार मिलने के बाद पार्टी के समस्त पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया था। स्वर्गीय अटल जी के अस्थि विसर्जन का कार्य सभी कार्यकतार्ओं ने पूरी श्रद्धा व निष्ठा से सम्पन्न कराया आप सभी का कार्य सराहनीय रहा। जिले के विभिन्न स्थानों पर परमश्रद्धेय अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए बुद्धवार को त्रयोदशाह भोज का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आजमगढ़ नगर में बुद्धवार 29 अगस्त को दोपहर 12बजे करतालपुर तिराहे के पास स्थित शाकुन्तलम मैरेज हाल में परमश्रद्धेय स्वर्गीय अटल जी को श्रद्धांजलि देते हुए सार्वजनिक त्रयोदशाह भोज का आयोजन किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी को बूथों के पुनर्गठन का महत्वपूर्ण कार्य 27 अगस्त से 5 सितंबर के बीच करना हैं। जिला उपाध्यक्ष व बूथ पुनर्गठन कार्यक्रम के जिला प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि बूथ पुनर्गठन कार्यक्रम की निगरानी के लिए विधानसभा प्रभारीयों को नियुक्त किया गया है। सभी मंडल अध्यक्षों को अपने मंडल में बूथ पुनर्गठन कार्यक्रम की निगरानी के लिए पाँच सदस्यों की मानिटरिंग टीम बनाना है। जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह की उपस्थित में सात लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आज हिसामुद्दीन,अव्वल खाँ,सोहराब अहमद,शमीम अहमद,मुहम्मद शालिम,चन्द्रजीत यादव,रामजीत ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण पाल,लक्षमण मौर्य,दरोगा सरोज, विनोद राजभर,हनुमन्त सिंह,फूलचंद भारती,अनिरुद्ध सिंह,विनोद उपाध्याय,पंकज सिंह कौशिक,पवन सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।
Blogger Comment
Facebook Comment