.

भाजपा अनुसूचित मोर्चा 01 सितम्बर को आयोग के राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष का करेगा अभिनंदन

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष सुक्खू राम भारती की अध्यक्षता में रविवार को सायं जिला कार्यालय पर हुई । बैठक में में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शेषनाथ आचार्य मौजूद रहे । भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद 20 अगस्त को नेहरू हाल में होने वाला अभिनन्दन समारोह स्थगित कर दिया गया था बैठक में अभिनन्दन समारोह को 1 सितंबर दिन शनिवार को करने का निर्माण किया गया।
अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुक्खू राम भारती ने बताया कि अभिनन्दन समारोह में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमाशंकर कटेरीया ,अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल जी,राज्यसभा सदस्य रामशकल जी,राष्ट्रीय सदस्य सफाई कर्मचारी आयोग मन्जू दिलेर को सम्मानित किया जाएगा। आप सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा बसंतलाल,नीवर्तमान जिलाध्यक्ष तीजाराम, नन्हकूराम सरोज, रामनरेश गौतम,सहदेव, जितेन्द्र प्रसाद ,मंगलदेव के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment