.

तमसा की अटल धारा में मिल गयीं अटल जी की अस्थियां,जगह जगह पुष्प वर्षा कर दी श्रद्धांजलि



आजमगढ़: भारतरत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां पवित्र तमसा में विसर्जन के लिए जैसे ही जनपद की सीमा में प्रवेश की कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता का हुजूम भारी संख्या में अपने जनप्रिय नेता को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए उमड़ पड़ा। अस्थि विसर्जन यात्रा में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा व वन मन्त्री दारा सिंह चौहान सम्मिलित रहे।
स्व.अटल की अस्थियों का कलश दिल्ली से लखनऊ, गोरखपुर से मऊ होते हुए मोहम्मदाबाद-आजमगढ़ मार्ग पर स्थिति केरमा भुजही स्थान से आजमगढ़ सीमा में प्रवेश किया। आजमगढ़ में अस्थि विसर्जन यात्रा की व्यवस्था के लिए जिला महामंत्री ऋषिकांत राय को संयोजक व जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह कौशिक को सह संयोजक बनाया गया था । प्रवेश स्थल केरमा भुजही मे व्यवस्था के संयोजक हरबंश मिश्रा व मोनू मिश्रा के साथ स्थानीय जनता व भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया । सठियाव चौराहा पर व्यवस्था के संयोजक दुर्गेश सिंह, अखिलेश राजभर, विभा बर्नवाल व संजीव सिंह बच्चा ने कार्यकर्ता व स्थानीय जनता ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। शाहगढ़ चौराहा पर व्यवस्था के संयोजक लक्ष्मण मौर्या व दिवाकर सिंह स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। शंकर जी तिराहा सिधारी पर व्यवस्था के संयोजक अनुभव सिंह व चन्द्रशेखर सिंह, हाइडिल चौराहा सिधारी पर व्यवस्था के संयोजक अजय सिंह व रविन्द्र नाथ तिवारी, शारदा चौराहा मड़या पर व्यवस्था के संयोजक पवन सिंह मुन्ना, हरबंश सिंह व ब्रजेश यादव, त्रिमूर्ति तिराहा पर व्यवस्था के संयोजक व अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुक्खू राम भारती व चंडिका नन्दन सिंह, कलेक्ट्रेट चौराहा पर नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त व नगर टीम के साथ स्थानीय लोगों व कलेक्ट्रेट बार के अधिवक्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हे नमन किया। वहीं अग्रसेन चौराहा पर अनुराग सिंह सन्नी व अमित सिंह, पं.दीनदयाल चौक सिविल लाइंस पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संचिता बैनर्जी व राकेश सिंह, बवाली मोड़ पर सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने स्थानीय जनता व कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा अस्थी विसर्जन स्थल पर व्यवस्था के संयोजक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने पूरी कमान संभाली।
श्रद्धाजंलि सभा के सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने कहाकि आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूरे विश्व में शोक की लहर है। उन्होने कहा था कि भारत जमींन का टुकड़ा नहीं जीता जागता राष्ट्र पुरूष है। उनके जीवन से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी।
श्रद्धाजंलि सभा के सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहाकि भारत माता के सपूत 21वीं सदी के महानायक अटल जी के राजनीति के सफर में दल की सीमा का बध्ांन नहीं था और उनकी श्रद्धाजंलि सभा में भी दल की सीमाएं टूट गयी। सांसद नीलम सोनकर ने कहाकि विश्व के महानायक अटल जी जाति धर्म व पार्टी से उपर उठ कर वो सभी को अपना परिवार मानते थे। कांग्रेस के पूर्व सांसद डा0 संतोष सिंह ने कहाकि अटल जी देश की आजादी के अग्रिम पंक्ति के व्यक्ति थे। उनका व्यक्तित्व व उनका सोच राष्ट्रभक्ति ही थी। श्रद्धाजंलि सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने की। अस्थि कलश यात्रा को जनपद में लेकर आये दारा सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री, भाजपा प्रदेश मंत्री संजय राय, उपेन्द्र तिवारी मंत्री उप्र सरकार विसर्जन तक मौजूद रहे।
अंत में अस्थि विसर्जन पूरे विधि विधान से पंडित सत्य गुरू, आनन्द शुक्ल, शिवम चौबे, अभिनव तिवारी, निरजानन्द राय ने सम्पन्न कराया। अस्थि विसर्जन यात्रा में विधायक अरूण कांत यादव, पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह, पूर्व सांसद रमाकांत यादव, हरि नरायन राजभर विधायक, श्रीराम सोनकर विधायक, देवेन्द्र सिंह, श्रीकृष्ण पाल, लक्ष्मण मौर्य, मंजू सरोज, कन्हैया निषाद, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, दरोगा प्रसाद सरोज, रामाधीन सिंह, माला द्विवेदी, विजयी राय, जनार्दन सिंह गौतम, दुर्ग विजय यादव, श्याम नरायन सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री देवेन्द्र यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय, क्षेत्रीय मंत्री शकुंतला चौहान, क्षेत्रीय मंत्री सज्जन जी, संगीता तिवारी, तीजा राम, बलिया जिलाध्यक्ष विनोद दूबे, घनश्याम पटेल आदि मौजूद रहें।  



Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment