आजमगढ़:: कस्बा सरायमीर स्थिति वी. बाजार मेंर विवार को ईद के अवसर पर हुई खरीदारी के ग्राहकों का दूसरा लकी ड्रॉ सम्पन्न हुआ । जिसमें समरजीत प्रथम विजेता बने । गौरतलब है की कस्बा सरायमीर में तीन माह पूर्व ही कम दाम हर दम फैशन के मंत्र साथ वी. बाजार के नाम से एक माल खोला गया था । जिसका प्रथम लकी ड्रॉ दिनांक 27 जून 2018 को हुआ था। दुसरे लकी ड्रॉ के सम्बन्ध में प्रबंधक दयाल सिंह ने बताया कि ईद के मौके पर जिन भी ग्राहक ने पांच सौ रुपये व उससे अधिक रूपये के सामान की खरीदारी की थी उसे एक ड्रॉ इनामी कूपन दिया गया था ,जिसका दिनांक 22 जुलाई 018 की शाम साढ़े सात बजे वी. बाजार के सामने मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्षता के प्रतिनिधि राम प्रकाश यादव और कस्बा व क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति एंव ग्राहकों के उपस्थित में छोटे-छोटे तीन बच्चों के द्वारा पर्ची निकाल कर लकी ड्रॉ खोला गया जिसमें प्रथम विजेता श्री समरजीत , द्वितीय हरिओम और तिर्तीय स्थान उजैर ने प्राप्त किया। प्रथम श्रेणी को फ्रिज, द्वितीय को वाशिंग मशीन, और तिर्तीय माइक्रोवेव ओवन मुख्य अतिथि के हाथों द्वारा दिया गया । उपस्थित सभी लोगों नेविजेताओं को बधाई दी।
Blogger Comment
Facebook Comment