.

मेहनाजपुर::बालिका के साथ पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म,आरोपी फरार

मेहनाजपुर: आजमगढ़ :: क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की नाबालिग किशोरी के साथ पडोसी युवक द्वारा बलात्कार किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता के दादा की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार मेहनाजपुर थाने के एक गांव की उक्त किशोरी सोमवार को दिन में घर पर अकेली थी जब परिजन धान की रोपाई के लिए गए हुए थे। आरोप है की इस दौरान मौका पा कर पडोसी 24 वर्षीय युवक घर में घुस गया और अकेली किशोरी का पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। जब परिजन खेत से घर लौटे तो किशोरी ने रोते हुए आप बीती सुनाई। परिवार के लोग पीड़िता को मेहनाजपुर सामुदायिक अस्पताल पर ले गए ,जहां हालत देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पीड़िता के दादा की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है । मेहनाजपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में पड़ोसी अजय कुमार पुत्र लक्षिराम के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पास्को कानून के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। आरोपी को बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment