आजमगढ़। गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य पर की गई टिप्पणी से नाराज जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा पर ओछी राजनीति करने व समाज को बांटने का आरोप लगया। मेहता पार्क में आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कैलाश मौर्य ने कहा कि देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अविश्वास प्रस्ताव के दौरान संसद भवन में अखण्ड भारत के निर्माता चन्द्रगुप्त मौर्य के ऊपर ओछी टिप्पणी कर उन्हे अपमानित करने का काम किया है। इसका जन अधिकार पार्टी विरोध और निंदा करती है। गृहमंत्री के बयान के विरूद्ध पार्टी संड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि विश्वविजेता सिकन्दर भी चन्द्रगुप्त मौर्य के आगे नतमस्तक हो गया था। ऐसे सम्राट के प्रति ऊंच नीच की भावना रखना गलत है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ऊंच नीच की भावना की राजनीति करती चली आ रही हैं। जननायक, कर्मयोद्धा एवं महापुरूषों के सम्मान पर आंच आने पर जन अधिकार पार्टी आंदोलन करेगी। इस सरकार को अपनी करनी का फल 2019 के चुनाव में भुगतना होगा। प्रदर्शन में मंडल महासचिव डा भीमांचल मौर्य, जिलाध्यक्ष कैलाश मौर्य, इंजी पंकज मौर्य, काशी, बृजेश मौर्य, पंकज शेखूपुरा, विपिन्न, हौसला प्रसाद शर्मा, गुलाब मौर्य, संजय निषाद, गणेश बिंद, बेलाल अहमद, कुलदीप मौर्य, ताहा अफाक खां, रामनरेश शर्मा, महिला मंडल अध्यक्ष नीलू मौर्य आदि मौजूद थे।
Blogger Comment
Facebook Comment