.

केंद्रीय विद्यालय की सड़क बनी तालाब,भारद ने विरोध में डाली मछलियां

आजमगढ़ :सेन्ट्रल स्कूल हीरापट्टी को जाने वाली सड़क जो टूट-फूट कर गड्ढ़ा नही छोटे तालाब का रूप ले चुकी है,सड़क के इस तालाब में आज भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मछलियाँ छोड़ दिया।
टूटी सड़क से परेशान स्थानीय लोगों ने बताया कि इस कालोनी व गाँव को जाने वाली यह मुख्य सड़क है,जिस पर बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन तो रहता ही है,स्कूल का भी मुख्य मार्ग है,जिस पर प्रतिदिन स्कूली बच्चे गिरते-पड़ते,कपड़े गन्दा होते स्कूल जाते है।यह वर्षो से क्षतिग्रस्त है,अब तो यह गड़ढ़ा नही तालाब हो चुकी है इसके लिए शासन-प्रशासन को सूचना व लिखित अनुरोध पत्र दिया गया परन्तु कोई सुनने वाला नही है। आज भारत रक्षा दल के लोग यहाँ आये और एक अनोखा विरोध प्रदर्शन करके शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया,हम मुहल्लेवासी इन्हे धन्यवाद देते है।
खराब हो चुकी सड़क का विरोध करने आये भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मा0 न्यायालय ने गड्ढ़ा युक्त सड़कों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये आतंकवादियों से कम नही है,इनकी मरम्मत कराया जाय,लेकिन किसी सरकार को शर्म नही आ रही है। जनता गिरे-पड़े घायल हो जाय किसी को मतलब नही है,यह काफी चिन्ताजनक व शर्मनाक है,हमलोग अपने विभिन्न तरीको से इसका विरोध करके जिम्मेदार लोगों तक जनता की पीड़ा व आक्रोश पहुँचाने का कार्य कर रहे है,इसके बाद भी सुनवाई नही हुई तो आन्दोलन होगा। इस कार्यक्रम में भारद कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी जमकर भागीदारी किया।
जिसमें प्रमुख रूप से लल्लन सिंह ,नरेन्द्र सिंह ,रमेश,राजीव कुमार,सुमित मेहता,कौशिल्या देवी,सुमित्रा देवी,रागिनी,सुनीता,रानी,सोमारी देवी,भारद जिलाध्यक्ष उमेश सिंह :गुड्डू’,मो0 अफजल,जावेद अन्सारी,निशीथ रंजन तिवारी,सुनील वर्मा,सत्यदीप जायसवाल,डा0 धीरजी श्रीवास्तव,धर्मवीर शर्मा,प्रदीप मौर्या,राजन अस्थाना वं नगर अध्यक्ष मनीष कृष्ण साहिल व बड़ी संख्या में मुहल्लेवासीयों ने विरोध किया।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment