.

1 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर रक्तदान करेंगे सपा कार्यकर्ता

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 47 वें जन्मदिन के अवसर पर 1 जुलाई को पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला चिकित्सालय में रक्तदान कर उनके दीर्घायु होने की कामना करेंगे। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर दोपहर 12 बजे से गोष्ठी का आयोजन भी किया गया है।
इस आशय की जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष का जन्मदिन उत्साहपुर्वक मनाया जाएगा। सबसे पहले सुबह 8 बजे पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचकर ब्लड बैंक में रक्तदान करेंगे और पूर्व मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करेंगे। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर दोपहर 12 बजे से गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें उनके व्यक्तित्व व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा। श्री यादव ने सपाजनों से अपील किया कि रक्तदान व गोष्ठी में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनावें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment