आजमगढ़ 23 जून 2018-- जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित करने हेतु चक्रानुक्रम कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिन अर्थात प्रथम व तृतीय मंगलवार को यदि सार्वजनिक अवकाश पड़ता है तो उक्त तिथि का सम्पूर्ण समाधान दिवस अगले कार्यदिवस को आयोजित किया जायेगा, जिससे जन समस्याओं के निस्तारण में कोई बाधा न उत्पन्न हो सके। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस 3 जुलाई को सगड़ी में, 17 जुलाई को बूढ़नपुर में, 7 अगस्त को निजामाबाद में, 21 अगस्त को फूलपुर में, 4 सितम्बर को सदर में, 18 सितम्बर को लालगंज में, 3 अक्टूबर को मेंहनगर में, 16 अक्टूबर को मार्टीनगंज में, 6 नवम्बर को सगड़ी में, 20 नवम्बर को बूढ़नपुर में, 4 दिसम्बर को निजामाबाद में तथा 18 दिसम्बर को फूलपुर में निर्धारित किया गया है। इसी के साथ जिलाधिकारी ने बताया कि 3 जुलाई को कलेक्ट्रेट हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन, निजामाबाद हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व तथा मार्टीनगंज हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी, 17 जुलाई को सगड़ी हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन, कलेक्ट्रेट हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व तथा सदर हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी, 7 अगस्त को बूढ़नपुर हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सदर हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व तथा कलेक्ट्रेट हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी, 21 अगस्त को कलेक्ट्रेट हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सगड़ी हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व तथा निजामाबाद हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी, 4 सितम्बर को मेंहनगर हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन, कलेक्ट्रेट हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व तथा फूलपुर हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी, 18 सितम्बर को फूलपुर हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन, मार्टीनगंज हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व तथा कलेक्ट्रेट हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी, 3 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन, लालगंज हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व तथा सगड़ी हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी, 16 अक्टूबर को निजामाबाद हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन, कलेक्ट्रेट हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व तथा लालगंज हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी, 6 नवम्बर को मार्टीनगंज हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन, बूढ़नपुर हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व तथा कलेक्ट्रेट हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी, 20 नवम्बर को कलेक्ट्रेट हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन, फूलपुर हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व तथा मेंहनगर हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी, 4 दिसम्बर को लालगंज हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन, कलेक्ट्रेट हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व तथा बूढ़नपुर हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी तथा 18 दिसम्बर को सदर हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन, मेंहनगर हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व तथा कलेक्ट्रेट हेतु मुख्य राजस्व अधिकारी की सम्पूर्ण समाधान दिवस हेतु तहसीलवार ड्यूटी लगायी गई है।
Blogger Comment
Facebook Comment