आजमगढ़:: हिन्दु युवा वाहिनी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन हरिवंश मिश्र के नेतृत्व में नगर के मेहता पार्क में केक काटकर मनाया गया। जिसमे भारी संख्या में पहुंचे हिन्दु संगठनों के सदस्यों ने संकल्प भी किया। इस दौरान हिन्दु युवा वाहिनी के पूर्व जिला संयोजक हरिवंश मिश्रा ने कहा कि हमारे संरक्षक व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महाराज हिन्दु संस्कृति के रक्षक है, इन्होंने सदैव हिन्दु मान बिन्दुओं पर होने वाले प्रहार को रोकने का काम किया है आज भी बतौर सीएम वे इसके लिए कटिबद्ध है। आज उनके मुख्यमंत्रित्व काल में पूरा उत्तर प्रदेश विकासशील है। योगी जी ने सदैव देश की अखंडता को बनाये रखने के लिए भाजपा को मजबूत करने का काम किया है। उन्हीं का अनुसरण करते हुए हम सभी इसके लिए आजीवन तत्पर रहेंगे। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि आगे भी हिन्दु संस्कृति को बचाने के लिए हम सदैव मुखर रहेंगे। इसके बाद में श्री मिश्र के नेतृत्व में पांच पौधे भी रोपित किये गये और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया गया और गरीब, निराश्रितों में मिष्ठान का भी वितरण किया। इस अवसर पर रामसकल चैहान, अरविन्द राय, सत्यम, सौरभ गुप्ता, सतीश, विपुल, रत्नेश मोदनवाल, कुसुमलता, किरण, संगीता देवी, उषा देवी, उषा भारती, ममता चैहान, उमा चैहान, चन्दा चैहान, वीरेन्द्र भारती आदि मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment