गम्भीरपुर :: आजमगढ़ :: मिली जानकारी के अनुसार बिंद्रा बाजार निवासी किशोर जिसकी उम्र 16 वर्ष है उसके खिलाफ पुलिस द्वारा 25 वर्षीय विवाहिता महिला को भगाने के आरोप में 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक किशोर के पिता को यह पता चला की दिनांक 15 जून को उसका लड़का गायब है और काफी खोजबीन के बाद सूचना मिली की लड़का दिल्ली में किसी महिला के साथ है। तो उसने अपने लड़के को मंगलवार को 11 बजे लड़के को महिला के साथ लाकर के थाने पर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शिकायत है की पुलिस ने उस महिला को जहाँ तुरंत छोड़ दिया और लड़के को थाने में बैठा लिया और बुधवार को शाम को 6:00 बजे के बाद लड़की पक्ष से धरा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर लड़के का पिता ने भी थाने में तहरीर दिया था की उक्त महिला उसके लड़के को बहला-फुसलाकर के भगा ले गई और उसके के साथ शोषण भी किया लेकिन पुलिस की तहरीर पर अभी कोई विचार नहीं कर पा रही है। वही स्थानीय लोग लड़के के पक्ष में थाने पर पहुंचे और सवाल उठाया की आखिर गम्भीरपुर पुलिस ने किस दबाव में नाबालिग के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Blogger Comment
Facebook Comment