आजमगढ़ 12 जून 2018 -- अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व बीके गुप्ता ने बताया कि जनपद आजमगढ़ की तहसील सगड़ी में घाघरा नदी में आयी बाढ़ के सम्भावना के दृष्टिगत बाढ़ से सम्बन्धित सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु बाढ़ नियन्त्रण कक्ष की स्थापना कलेक्ट्रेट भवन के कक्ष संख्या-21 में की गयी है। उप संचालक चकबन्दी आजमगढ़ को इसका नोडल अधिकारी एवं बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया गया है। बाढ़ नियन्त्रण कक्ष का मो0नं0-9454417172 है।
उन्होने कहा कि पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आजमगढ़, अधि0 अभि0 सिंचाई विभाग (बाढ़ खण्ड) आजमगढ़, जिला पूर्ति अधिकारी आजमगढ़ तथा बन्दोबस्त अधिकारी (चकबन्दी) आजमगढ़ अपने-अपने विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की शिफ्टवार डयूटी सुबह 07 बजे से दोपहर 02 बजे तक व 02 बजे दोपहर से 09 बजे रात तक एवं रात 09 बजे से सुबह 07 बजे तक लगाकर कलेक्ट्रेट मुख्यालय के आपदा राहत कार्यालय में तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। यह डूयटी दिनांक 12 जून से अनवरत चलेगी तथा 14 जून 2018 को बाढ़ के सम्बन्ध में माॅकड्रिल के लिए भी कन्ट्रोल रूम का प्रारम्भ होना आवश्यक है।
Blogger Comment
Facebook Comment