आजमगढ़। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के जनपद आगमन के पूर्व जनपद के छात्र.छात्राओं ने विश्वविद्यालय की स्थापना के लिये जोरदार आवाज बुलंद की। स्थानीय डीएवी पीजी कॉलेज के मैदान में चंडेश्वर और शिब्ली,डीएवी कॉलेज के छात्र.छात्राओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिये जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी किया। तथा प्रदेश सरकार से मांग की कि जनपद में एक आवासीय विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए। इस अवसर पर डीएवी कॉलेज के छात्र नेता तरुण यादव सुल्तान और शिब्ली कॉलेज के छात्र नेता अमित कुमार सिंह ने कहा कि आजमगढ़ के युवा विश्वविद्यालय के अ•ााव में अब तक तमाम समस्याओं का सामना करते रहे हैं। हम इस प्रदर्शन के माध्यम से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या का ध्यान आजमगढ़ के लाखों निर्धन छात्र छत्राओं की समस्याओं की तरफ आकृष्ट करना चाहते है। इस अवसर पर प्रिया उपाध्याय,आँचल सिंह,सुप्रिया सिंह, जानकी वर्मा,नेहा सिंह,मोनिका सिंह,मोनी वर्मा,जूही सिंह,विपिन यादव,मुन्ना सिंह आदि उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment