.

विधायक नफीस के बचाव में सपा जिलाध्यक्ष का पलटवार,कहा अराजकता फैला रहा भाजपा युवा मोर्चा

आजमगढ़:: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जिन्ना फोटो प्रकरण में गोपालपुर विधान सभा  विधायक नफीस अहमद द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सम्बन्ध में की गयी विवादित  टिप्पणी के विरोध में हो रहे विधायक के पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन पर सफाई देते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर सपा विधायक नफीस अहमद का बचाव किया। उन्होंने कहाकि भारत देश को आजाद कराने में हिन्दू मुसलमान, सिख, ईसाई सभी धर्मों के लोगों ने कुर्बानियाँ दी है। भारत बहुभाषी ,, बहु धर्मी व संस्कृतियों का देश है सभी लोग मिलकर देश की एकता अखण्डता व विकास में योगदान करते हैं। सपा विधायक नफीस अहमद एएमयू छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं और विश्वविद्यालय में अशान्ति को लेकर बयान दिया था परन्तु उनके बयान में किसी के प्रति अमर्यादित शब्दों का ऐसा प्रयोग नहीं हुआ है जिसे भाजपा के अनुषांगिक संगठन तूल दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा विधायक नफीस अहमद को धमकी तक दी जा रही है। जनपद में भायुजमो के लोग अराजकता व गुण्डागर्दी पर उतारू हो गये हैं। श्री यादव ने कहाकि भाजपा के सत्ताधारी लोग चुनावी वायदों को भूल चुके है और एक भी वायदा पूरा करने में सफल नहीं हैं। भरस्टाचार , लूट, बलात्कार, डकैती की वारदातों में इजाफा हो रहा है। मंहगाई चरम पर है जनता परेशान व बेहाल है। जुमले बाजों की सरकार को प्रदेश की जनता समझ चुकी है। भाजपा के लोग देश प्रदेश में हिन्दू मुस्लिम के नाम पर राजनैतिक रोटियाँ सेकने के फिराक में है इस कारण मूल समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए ऊल जलूल मुद्दे को खड़ाकर रहे हैं। समाजवादी पार्टी उनके फासिस्ट प्रति क्रियावादी साम्प्रदायिक साजिश का मुँहतोड़ जवाब देगी। प्रशासन इन पर अंकुश नहीं लगाती है। तो सपा भी सड़कों पर उतरकर जवाब देगी। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment