.

सिधारी :: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या

आजमगढ़:: सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर स्थित आवास मे एक 42 वर्षीय अधेड़ ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर लिया। आस पास के लोगो ने सुबह से दरवाजा न खुलने पर शंका जाहिर किया फिर किसी तरह से दरवाजा खोला गया तो देखा कि व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के कुर्मीटोला मुहल्ला निवासी मृत विवेक उर्फ मोनी 42 पुत्र स्व.भुनेश्वर काफी समय से सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर आवास में रहता था। उसकी पत्नी व एक पुत्र है। शनिवार की शाम को संदिग्ध परिस्थितयों में आत्महत्या कर लिया। इस सबंध में थानाध्यक्ष नागेश उपाध्याय ने बताया कि सूचना नही है दिखवाता हूं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment