.

.

.

.
.

सगड़ी::बाढ़ से पूर्व तहसील प्रशासन ने किया बंधे का निरीक्षण,एसडीएम ने प्लान शासन को भेजा

सगड़ी:: आजमगढ़ :: तहसील क्षेत्र में उत्तर दिशा में बहने वाली प्रलयंकारी घाघरा नदी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का बाढ़ आने से पूर्व प्रशासन द्वारा निरीक्षण कर बाढ़ प्लान बनाकर शासन को रिपोर्ट भेजी गई। सोमवार को उप जिलाधिकारी पंकज श्रीवास्तव द्वारा घाघरा नदी पर बंधों एवं रिंग बंधे का निरीक्षण किया। साथ ही बाढ़ चौकी और बाढ़ शिविर के स्थलों का भी निरीक्षण किया। बरदहुआ नाला के रेगुलेटर का भी निरीक्षण किया,बंधें की स्थिति पर उप जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। बंधों पर बीच.बीच में जो कहीं पर भी कमियां देखी उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है साथ ही सभी लेखपाल को बाढ़ क्षेत्र के गांव का सर्वेक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि बाढ़ के समय वास्तविक आंकड़े मौजूद रहे। साथ ही उपलब्ध नांव एवं नाविकों की स्थिति को भी अद्यतन करने हेतु निर्देशित किया गया और सभी बाढ़ चौकियों पर केंद्र प्रभारी,राजस्व,पुलिस,स्वास्थ,शिक्षा,पेयजल,आगनबाडी व पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही हैं। साथ ही कम्युनिकेशन प्लान भी तैयार गया। उप जिलाधिकारी द्वारा घाघरा नदी से प्रभावित बाढ़ क्षेत्र एवं प्रशासनिक स्तर पर प्रदेश सरकार द्वारा निर्देश पर बाढ प्लान निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने के साथ सभी विभागों के ड्यूटी चार्ट व प्रशासनिक तैयारियों को तेज करने का कार्य किया गया जिससे बाढ़ के समय उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से आसानी से शासन निपट सकें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment