.

पुलिस मुठभेड़ में 02 इनामी बदमाशो व पुलिस कर्मी को लगी गोली, एक फरार


हत्या की नीयत से आये थे बदमाश। बूढ़नपुर शुरू हुई मुठभेड़ कप्तानगंज में ख़त्म हुई

आजमगढ़ :: शनिवार की दोपहर को प्रचंड धूप में पुलिस और बदमाशों ने एक दूसरे पर जोर आजमाइश की। काफी संघर्ष भरी इस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हुए वही एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस सूत्रों अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि बुढ़नपुर तहसील पर कुछ बदमाश एक व्यक्ति कि हत्या करने की नियत से आने वाले हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ रवि शंकर छवि द्वारा चेकिंग अभियान तत्काल चलाने के निर्देश दिए । चेकिंग के द्वौरान दो मोटर साइकिल पर तीन बदमाश आते दिखायी दिये। संदेह होने पर उपरोक्त मोटर साइकिल सवारो को थानाध्यक्ष महराजगंज व प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया की संयुक्त टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया । जिसपर बदमाशों व पुलिस बल के मध्य मुठभेड व गुत्थम-गुत्थी हुआ, जहाँ मौके पर लगी भींड़ का फायद उठाकर बदमाश मौके से कप्तानगंज की तरफ भागने लगें। जिस पर उनका पीछा करते हुये प्रभारी निरीक्षक कप्तानगज को भाग रहें बदमाशों के सम्बन्ध में अवगत कराते हुये घेरा बंदी करने हेतु बताया गया। जिस पर प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज द्वारा पासी पुलिया पर सामने से आ रहें बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। जिस पर बदमाशों द्वारा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया जिससे गोली लगने से एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। जिसपर पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थं जवाबी फायर करने पर दो बदमाशो को गोली लगी जिससे वो घायल हो गयें तथा एक बदमाश भागने मे सफल रहा। घायल पुलिस कर्मी व बदमाशों को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से घायल बदमाशोें को वाराणसी रेफर किया गया। घायल बदमाश की पहचान रितेश सिंह उर्फ डीएम पुत्र सुरेश सिंह, निवासी-धर्मपुर खेवार, थाना- अहरौली, अम्बेडकरनगर, तथा अनुराग सिंह पुत्र कृपा शंकर सिंह, निवासी- अमाई, थाना-अतरौलिया, आजमगढ़ तथा फरार बदमाश की पहचान विजय विक्रम सिंह पुत्र साधू शरण सिंह, निवासी- पुरैनी, थाना-गोसाईगंज, जनपद-फैजाबाद के रूप में किया। बदमाश रितेश सिंह व अनुराग सिंह पर पुर्व से 25000-25000 रूपये के इनामिया हैं। बदमाशों के पास से दो अदद पिस्टल 32 बोर व एक अदद तमंचा 315 बोर , 12 कारतुस 32 बोर व एक अदद पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुआ। पुछताछ पर बदमाशों ने बताया कि हम लोग अरूण यादव, निवासी-कोयलसा को व्याज के पैसे की लेन-देन की वजह से मारने आये थें।
बरामदगी
01. दो अदद पिस्टल 32 बोर
02. एक अदद तमंचा 315 बोर
03. 12 कारतुस 32 बोर
04. एक अदद पल्सर मोटरसाइकिल
गिरफ्तार अभियुक्त01. रितेश सिंह उर्फ डीएम पुत्र सुरेश सिंह, निवासी-धर्मपुर खेवार, थाना- अहरौली, अम्बेडकरनगर।
02. अनुराग सिंह पुत्र कृपा शंकर सिंह, निवासी- अमाई, थाना-अतरौलिया, आजमगढ़।

आपराधिक इतिहास01. मु0अ0सं0-208/10 धारा 394/302/411/भादवि, थाना-अहरौली, अम्बेडकरनगर।
02. मु0अ0सं0-134/08 धारा 354/511/323/504 भादवि, थाना-अहरौली, अम्बेडकरनगर।
03. मु0अ0सं0-254/08 धारा 3/4 गुण्डा अधि0, थाना-अहरौली, अम्बेडकरनगर।
04. मु0अ0सं0-555/10 धारा 386/307/452/323/504/427 भादवि, थाना-अहरौली, अम्बेडकरनगर।
05. मु0अ0सं0-348/11 धारा 3/4 गुण्डा अधि0, थाना-अहरौली, अम्बेडकरनगर।
06 मु0अ0सं0-430/11 धारा 11 ओजी सीआरपीसी, थाना-अहरौली, अम्बेडकरनगर।
07. मु0अ0सं0-73/12 धारा 302/393 भादवि, थाना-अहरौली, अम्बेडकरनगर।
08. मु0अ0सं0-80/12 धारा 3/43/4 गुण्डा अधि0, थाना-अहरौली, अम्बेडकरनगर।
09. मु0अ0सं0-127/12 धारा 3(1) युपी गैगेस्टर एक्ट, थाना-अहरौली, अम्बेडकरनगर।
10. मु0अ0सं0-91/15 धारा 115/120 बी भादवि व 3/25 आम्र्स एक्ट, थाना-अहरौली, अम्बेडकरनगर।

पुलिस टीम01. प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज मय हमराह।
02 थानाध्यक्ष महराजगंज मय हमराह।
03. प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया मय हमराह।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment