.

दीदारगंज :: चोरों ने दो घरों से नकदी समेत लाखों का माल उड़ाया

दीदारगंज :आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन कला गांव में गुरुवार की रात को चोर सहकारी समिति के सचिव समेत दो लोगों के घरों से नकदी समेत लाखों रुपये का सामान समेट कर निकल लिए । शुक्रवार को सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित गृहस्वामियों ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दे दी है। जानकारी के अनुसार खरसहन कला गांव निवासी व साधन सहकारी समिति के सचिव दिनेश कुमार सिंह के घर के चैनल गेट का ताला तोड़कर गुरुवार की रात को चोर घर के अंदर घुस गए। चोरों ने घर में रखे 25 हजार रुपये नकदी, गाड़ी का सेल लेटर, कीमती कपड़ा बक्सा आदि सामान उठा लिया । परिजनों का कहना है कि रात को लगभग साढ़े बारह बजे आंधी पानी आई थी, आंधी पानी के चलते परिजनों को चोरी की जानकारी नहीं हो सकी। शुक्रवार की सुबह परिवार के लोग जब सो कर उठे तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने गांव के दक्षिण तरफ स्थित नहर के पास तोड़कर फेंका गया बक्सा बरामद किया। इसी क्रम में चोरी की दूसरी घटना इसी गांव के अनुसूचित जाति के बस्ती निवासी बृजलाल पुत्र राधेश्याम के घर हुई। शौचालय के सहारे चोर मकान के शत पर गुरुवार की रात को चढ़ गए। छत के रास्ते से घर के अंदर घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर दस हजार रुपये नकदी, सोने चांदी के आभूषण, दो बैग, तीन अटैची समेत अन्य सामान उठा ले गए। घर से लगभग दो सौ मीटर दूर पर रखे पुआल के अंदर से ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह खाली पड़े बैग व अटैची बरामद किया। पीड़ित गृह स्वामियों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन करने के बाद वापस लौट गई। पीड़ित गृह स्वामियों ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दीदारगंज थाना पर तहरीर दे दी है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment